Monday, December 31, 2012

नववर्ष की हार्दिक शुभकामना

संसार के सभी देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना।
इस नए साल पर अपनी कुछ भावना आप सबों से व्यक्त करना चाहती हूँ । जिस देश मे पेड़-पौधे, पशु-पक्षी की पूजा होती है, जो देश माता कहलाती  है, जहाँ गंगा माता है, गाय माता है, धरती माता है, जहाँ राखी का पवित्र पर्व होता है, शादी के सात फेरे होते हैं, माता-पिता भगवान् होते हैं , जहाँ नारी को लक्ष्मी का रूप दिया गया है ।
शक्ति की देवी दुर्गा, विद्या की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होती है ।

वहीँ ऐसे हैवान भी हैं जिसने "दामिनी" के साथ ऐसी गन्दी, घिनौनी हरकते की , ये जानकर मैं उस दिन से बहुत दुखी हूँ, और भगवान् से पूछना चाहती हूँ, अगर आप भाग्यविधाता हैं , आप जन्मदाता हैं तो - हे प्रभु ऐसे मानव रूपी जानवारों को इस धरती पर ना भेजो ।
पूरे भारतवासी ऐसे घटना से शर्मसार हैं ।
मैं भगवान् से प्राथना करती हूँ, संसार के सभी लोगों को सुबुद्धि, सद्विचार प्रदान करें :- और "दामिनी" के परिजनों को शक्ति और शांति प्रदान करें:-
                              नारी उपहार है कुदरत का
                              नारी है नाम मोहब्बत का
                              नारी ममता का सागर है
                              नारी बलिदान की मूरत है
                              जीवन मे बरसाए ख़ुशियाँ
                              ये ऐसा छलकता सावन है ।।

Tuesday, February 16, 2010

कौन रखता है याद नामों को, लोग इंसान को भूल जाया करते हैं,
तुम समंदर की बात करते हो, लोग आँखों में डूब जाया करते हैं |

Tuesday, November 10, 2009


सूरज हूँ तो होने दो नमूदार(ज़ाहिर) मुझे भी
करना है तेरी दुनिया को बेदार मुझे भी

वह मेरा हौसला ऐसा बढ़ाया करता है
कि मुझको मेरी नज़र में गिराया करता है
मैं अपने हिस्से का हँस लू मेरी कहाँ है किस्मत
बस अपने हिस्से का रो लिया है यही बहुत है

दूसरों से तो लड़ लूंगा मैं
ख़ुद से लड़ना सिखा दीजिए
जिसको देखों वही सफ़र में है
हर किसी का सफ़र अधूरा है

------------------------------------------तैमूर