संसार के सभी देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामना।
इस नए साल पर अपनी कुछ भावना आप सबों से व्यक्त करना चाहती हूँ । जिस देश मे पेड़-पौधे, पशु-पक्षी की पूजा होती है, जो देश माता कहलाती है, जहाँ गंगा माता है, गाय माता है, धरती माता है, जहाँ राखी का पवित्र पर्व होता है, शादी के सात फेरे होते हैं, माता-पिता भगवान् होते हैं , जहाँ नारी को लक्ष्मी का रूप दिया गया है ।
शक्ति की देवी दुर्गा, विद्या की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होती है ।
वहीँ ऐसे हैवान भी हैं जिसने "दामिनी" के साथ ऐसी गन्दी, घिनौनी हरकते की , ये जानकर मैं उस दिन से बहुत दुखी हूँ, और भगवान् से पूछना चाहती हूँ, अगर आप भाग्यविधाता हैं , आप जन्मदाता हैं तो - हे प्रभु ऐसे मानव रूपी जानवारों को इस धरती पर ना भेजो ।
पूरे भारतवासी ऐसे घटना से शर्मसार हैं ।
मैं भगवान् से प्राथना करती हूँ, संसार के सभी लोगों को सुबुद्धि, सद्विचार प्रदान करें :- और "दामिनी" के परिजनों को शक्ति और शांति प्रदान करें:-
नारी उपहार है कुदरत का
नारी है नाम मोहब्बत का
नारी ममता का सागर है
नारी बलिदान की मूरत है
जीवन मे बरसाए ख़ुशियाँ
ये ऐसा छलकता सावन है ।।